Home > पश्चिम उ० प्र० > आगरा > आठ दिन में तीसरी बार बदमाशों का धावा, तमंचे की नोक पर नकदी और आभूषण लूटे

आठ दिन में तीसरी बार बदमाशों का धावा, तमंचे की नोक पर नकदी और आभूषण लूटे

आगरा (यूएनएस)। फतेहाबाद के शिवाजी नगर में तमंचे की नोक पर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। एक लाख बीस हजार की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। साथ में यह भी कह गए कि पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। आठ दिन के भीतर फतेहाबाद क्षेत्र में लूट की यह तीसरी वारदात है। इससे इलाके में दहशत व्याप्त है। घटना रविवार रात्रि की 1.30 बजे की है। कंपाउंडर अंजुल पुत्र अरविंद शर्मा निवासी जरारी हाउस फतेहाबाद के घर में लूटपाट हुई है। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर एक अंगूठी, एक जंजीर, झुमकी, चांदी की करधनी और 1.20 लाख रुपये नकद लूट लिए। अंजुल ने बताया कि सभी बदमाशों के हाथों में हथियार थे। ऐलान करते हुए सामान लूट कर फरार हो गए। बदमाशों ने यह भी कहा कि अगर थाने में शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस तो सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की। पीड़ित के बयान लिए। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे पहले फतेहाबाद में ही डकैती की वारदात हो चुकी है। फतेहपुर सीकरी में डकैती के साथ हत्या भी हुई थी। आगरा के एत्मादुद्दौला क्षेत्र में लूट हुई थी। अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *