आज देश भर में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्य देव और उनकी बहन छठ माता की विशेष पूजा आराधना की जाती है वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है। छठ पूजा नहाय खाय के साथ शुरू होती है फिर षष्ठी को छठ का पहला अर्घ्य दिया जाता है । सूर्य देव की उपासना का सबसे बड़ा और खास पर्व छठ का त्यौहार होता है इस दिन महिलाएं व्रत रखती है और अपनी संतान की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना के लिए छठी मैया से आशीर्वाद प्राप्त करती है छठ पर्व के तीसरे दिन रति महिलाएं शाम के समय डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्लागंज जाजमऊ सभी घाटों पर प्रशासन के द्वारा उचित व्यवस्था की गई महिलाओं के स्नान के बाद कपड़े बदलने की साफ सफाई की शुक्लागंज जाजमऊ जनपद में कई घाट स्थान पर उचित व्यवस्था की गई और मौके पर जगह-जगहअधिकारी उपस्थित होकर पूरी निगरानी बनाए हैं।
Home > विचार मंथन > वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है ,,,,पत्रकार गुड्डू मिश्रा