Home > राष्ट्रीय समाचार > केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन किया

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन किया

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में नामांकन करने विधानसभा पहुॅचें केन्द्रीय मंत्री
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय के माधव सभागार में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को माला पहिनाकर शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, राकेश त्रिवेदी, बाबूराम निषाद, प्रकाश शर्मा, राम नरेश रावत, प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर, प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, शंकर गिरि, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी एवं चैधरी लक्ष्मण सिंह, श्यामनंदन सिंह, विंध्यवासिनी कुमार ने प्रदेश मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को नामांकन से पूर्व शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा के सेंट्रल हाॅल में पहुॅच कर केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चार सैट में राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। राज्यसभा सदस्य पद हेतु केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा विधायक प्रस्तावक के रूप में साथ रहे। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा विधायक सुरेश कुमार खन्ना, सतीश महाना, धर्मपाल सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, अर्चना पाण्डेय, स्वामी प्रसाद मौर्य, अनिल राजभर, उपेन्द्र तिवारी, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, जय प्रताप सिंह, रमापति शास्त्री, सत्यदेव पचैरी, डाॅ0 मुकेश चन्द्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण, दारा सिंह चैहान, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, बलदेव सिंह ओलख, सुशील सिंह, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, राजीव कुमार सिंह, अतुल गर्ग, सुरेश कुमार, विकास गुप्ता, डाॅ0 मुकेश चन्द्र वर्मा, संजय प्रताप जायसवाल, रविकुमार सोनकर, जय प्रकाश निषाद, योगेन्द्र उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार प्रजापति, गिरीश चन्द्र यादव, डाॅ0 नीरज बोरा, संजय गंगवार दयाराम चैधरी, आशीष कुमार सिंह, आदि प्रस्तावक के रूप में साथ रहे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, सुरेश राणा, चेतन चैहान, सुरेश पासी, आदि नामांकन के दौरान साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *