Home > मध्य प्रदेश > दो गंभीर मामलों में 19 वर्षों से फरार चल रहे 05 हजार के इनामी स्थाई वारंटी झारखंड पलामू से गिरफ्तार।

दो गंभीर मामलों में 19 वर्षों से फरार चल रहे 05 हजार के इनामी स्थाई वारंटी झारखंड पलामू से गिरफ्तार।

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। सिंगरौली पुलिस अधिक्षक सिंगरौली के निर्देश पर संपूर्ण जिले में इनामी आरोपियों एवं स्थाई वारंटी को पकड़ने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज अनुविभागीय अधिकारी मोरवा के सतत निर्देशन में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता मिली जो लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी स्थाई वारंटी को एक डाल्टनगंज से तो दूसरे को पलामू से गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण क्र. 221/01 धारा 399, 402 भा. द. वी. के प्रकरण में आरोपी अपने अन्य पांच साथियों के साथ डकैती डालने की योजना बनाते पकड़ा गया था। जिसके अन्य साथी जमानत पर छूटने के बाद से लगातार पेशी में आ रहे थे किंतु बबलू उर्फ राकेश पिता किरण साकेत पलामू जिला झारखंड जमानत पर छूटने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। प्रकरण क्रमांक 72/01 धारा 286, 337 भारतीय दंड विधान में वर्ष 2001 में लापरवाही पूर्वक विस्फोटक पदार्थ रखकर व्यक्ति को चोट पहुंचाने के मामले में थाना मोरवा में अपराध दर्ज हुआ था। जो गिरफ़्तारी के बाद न्यायालय द्वारा जमानत पर छूटने के बाद से आरोपी राजेश्वर राय पिता रामनंदन राव निवासी गढ़वा जिला झारखंड अपने गृह ग्राम झारखंड भाग गया था। जिसे कल दिनांक को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सहायक उपनिरीक्षक खेलन करिहार, साहब लाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक राजेश द्विवेदी, राहुल सिंह चौहान, सुबोध तोमर की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *