मनकापुर गोंडा। जिले के मुजेहना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलहरी में आज मनकापुर चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा गन्ना किसान बृजमोहन के यहां चल रहे शीतकालीन गन्ना बुवाई का निरीक्षण किया गया। गन्ना मिल अधिकारी आलोक सिंह,धर्मेंद्र सिंह,सुधीर यादव द्वारा निरीक्षण किया गया।जिसमें किसान को लाइन से लाइन की दूरी साढे चार फिट पर आंख से आख की दूरी डेढ़ फिट पर गन्ने की बुवाई कराई गई। और मिट्टी डालने का सही तरीका बताया गया।इस सम्बन्ध में चीफ केन मैनेजर आलोक सिंह ने बताया कि गन्ना मिल द्वारा इस समय किसानों के यहां शीतकालीन गन्ना बुवाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। मिल के अधिकारियों द्वारा गन्ना किसान के यहां जा-जाकर उनके बोने के तरीकों व उसमे उर्वरक डालने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जाता है। साथ ही साथ गन्ने में उपयुक्त होने वाली खाद व जैविक दवाइयों के बारे में भी बताया गया।इस अवसर पर गन्ना किसान बृजमोहन सहित कई लोग उपस्थित थे।
Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > मिल अधिकारियों द्वारा गन्ना किसानों के यहां शीतकालीन गन्ना बुवाई का किया गया निरीक्षण