Home > स्थानीय समाचार > वर्ल्डकप के लिए लखनऊ पहुंचे अफ्रिकन्स,12 को ऑस्ट्रेलिया से आमना-सामना

वर्ल्डकप के लिए लखनऊ पहुंचे अफ्रिकन्स,12 को ऑस्ट्रेलिया से आमना-सामना

लखनऊ। साल 1975 में पहली बार क्रिकेट के विश्वकप की शुरुआत हुई। विश्वकप के 48 साल के इतिहास में पहली बार लखनऊ के दर्शक अपने शहर में मैच देखने को आनंद उठा सकेंगे। इकाना में 12 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे वर्ल्डकप मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। साउथ अफ्रीका की टीम रविवार दोपहर लखनऊ पहुंची। ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 अक्टूबर को राजधानी पहुंचेगी। सोमवार से प्रैक्टिस होगा। विश्वकप के इतिहास में सर्वाधिक 428 रन बनाने और श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अफ्रीका की टीम का जोश हाई है। अब यह देखना होगा कि इकाना में भी दिल्ली की तरह रन बरसते हैं या खिलाड़ी पहले की तरफ रन के लिए संघर्ष करते नजर आएंगे। इकाना स्टेडियम मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्टेडियम में इस बार वर्ल्डकप के 5 मैच खेले जाएंगे। इसमें इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफ्रीका, अफगानिस्तान और नीदरलैंड जैसी टीम अपना मैच खेलेगी। भारत में चौथी बार विश्वकप का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1987, 1996 और 2011 में वर्ल्डकप का आयोजन हो चुका है। 2011 में भारत ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्डकप जीता है। इस बार भी भारत को वर्ल्डकप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *