Home > स्थानीय समाचार > व्यापारियो ने अवैध वसूली से तंग आकर किया विरोध प्रदर्शन

व्यापारियो ने अवैध वसूली से तंग आकर किया विरोध प्रदर्शन

धीरेन्द्र मिश्रा/अवध की आवाज

लखनऊ। संयुक्त उधोग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने बुधवार को जानकीपुरम स्थित 60 फीटा रोड पर नगर निगम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि व्यापारियो से जबरन अवैध वसूली की जा रही है। जबकि सारे व्यापारी प्रशासन के द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार काम कर रहे हैं फिर भी जबरदस्ती पुलिस और नगर निगम के अधिकारी अनेकों तरह के बहाने बताकर दबाव बनाकर अवैध वसूली कर रहे है। जिसके कारण व्यापारियो मे रोष उत्पन्न है पीड़ित व्यापारियो ने संगठन के अध्यक्ष अंजनी पाण्डेय के नेतृत्व मे बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *