Home > स्थानीय समाचार > नए-नए तरीके अपनाएँ, घर पर बच्चों का मन बहलायें

नए-नए तरीके अपनाएँ, घर पर बच्चों का मन बहलायें

लखनऊ| कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आज कल लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं| स्कूल भी बंद हैं | ऐसे माहौल में तनाव और घबराना सामान्य है|इस सम्बन्ध में विश्व स्वास्थ्य संगठन( WHO), यूनिसेफ़ व अन्य संगठनों ने सुझाव दिये हैं कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों की देखभाल व उनके साथ किस प्रकार का व्यवहार करें|
छोटे बच्चों के साथ समय बिताने के तरीके
अपने बच्चे के साथ गाना गाएँ, चम्मच व बर्तनों से संगीत बनाएं | उनके चेहरे के भाव और आवाजों को दोहराएँ| कप या ब्लॉक्स को एक के ऊपर एक रखें| किताब पढ़कर या चित्र दिखाकर कहानी सुनाएँ| डांस करें, स्कूल के काम करने में मदद करें | एक साथ सब लोग मिलकर घर का काम करें – सफाई व खाना बनाने के खेल बनाएं| बच्चों से पूछें कि वह क्या करना चाहते हैं| ऐसा करना उनमें आत्मविश्वास पैदा करता है | यदि वह कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो शारीरिक दूरी के साथ नहीं किया जा सकता है तो यह उनके साथ इस बारे में बात करने का अच्छा अवसर है | टीवी और फोन बंद रखें|यह वायरस फ्री समय है|
किशोर-किशोरी के साथ समय बिताने के तरीके
उनकी बातों को ध्यान से सुनें|उनकी तरफ देखें| उन पर पूरा ध्यान दें| साथ में व्यायाम करें|उनकी पसंदीदा चीजों जैसे खेल, टीवी शो, उनके दोस्तों के बारे में बात करें व्यवहार कैसा हो ?
आज के तनाव के समय बच्चों व् किशोर/किशोरियों के साथ सकारात्मक व्यवहार करें| बच्चों से शांत स्वर में बात करें| बच्चों पर चिल्लाना माता-पिता में क्रोध और तनाव ही उत्पन्न करता ह| कुछ करने पर उनकी प्रशंसा करें| बच्चों की जरूरतों को सुनें| बच्चों से ऐसा काम ना करने को कहें जो वह न कर सकते हो| ऐसी दिनचर्या बनाएं जो आप रोजाना अपना सकें और जरूरत पड़ने पर बदली जा सके | अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करें यह बच्चों को अधिक ऊर्जावान और तनाव को कम करने में मदद करता है | बच्चों से सुरक्षित दूरी और स्वच्छता रखने का अभ्यास कराएँ | हाथ धोने के लिए 20 सेकेण्ड का गाना बनाएं | बच्चों के नियमित हाथ धोने के अंक दें और प्रशंसा करें| यह देखने के लिए कि हम कितनी बार अपने चेहरे को छू सकते हैं, एक खेल बनायें| सबसे कम बार चेहरे को छूने वाले को इनाम दें|
बुरे व्यवहार को दें मात
बच्चे के बुरे व्यवहार को अच्छे व्यवहार में बदलें| गुस्सा होने पर उनका ध्यान दूसरी तरफ बटायें | अगर बच्चा चीखता है तो अपने आप को 10 सेकेण्ड दें, पांच बार धीरे-धीरे सांस अन्दर बाहर करें | चेतावनी का उपयोग करें – बच्चों को यह बताने में सहायता करती है कि वह क्या करते हैं| यह मारने –डांटने की अपेक्षा अधिक प्रभावी होती है और अनुशासन बनाये रखती है|
अपने आप को शांत रखें
यह एक तनावपूर्ण समय है| अपना ख्याल रखें, ताकि अपने बच्चों को संभाल सकें| आप अकेले नहीं हैं | लाखों लोग इस समय भय में हैं | किसी ऐसे व्यक्ति को खोजें जिससे आप अपनी भावनाओं के बारे में बात कर सकते हैं| सोशल मीडिया से बचें| यह डर पैदा करता है| शराब पीने से बचे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *