Home > स्थानीय समाचार > यूपी की हवाओं ने बदला मिजाज, सर्द होने लगी सुबह और शाम

यूपी की हवाओं ने बदला मिजाज, सर्द होने लगी सुबह और शाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब मौसम में हल्का सा सर्दपन महसूस हो रहा है। जिसके चलते सुबह और शाम में ठंड का एहसास होता है। वहीं बुधवार को लखनऊ समेत ज्यादातर बड़े शहरों में मौसम साफ ही रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार-पांच दिन अभी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। तापमान में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अक्टूबर को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इसके साथ ही कोई चेतावनी भी नहीं जारी की गई है। प्रदेश में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि तापमान में ठंडक बनी रहेगी, जिसके चलते लोगों को कोई खास परेशानी नहीं होगी। सुबह और शाम अच्छी खासा सर्द मौसम महसूस किया जा सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी लखनऊ में सुबह हल्के बादल रहेंगे। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। यहां आज अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रयागराज में आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तामपमान 33 डिग्री सेल्सिलय रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *