Home > सामान्य ज्ञान > युगो युगो से समाचार का उद्देश्य और महत्व रहा।

युगो युगो से समाचार का उद्देश्य और महत्व रहा।

हमें अपने देश में हो रही सभी घटनाओं के साथ ही संसार में हो रही घटनाओं से भी अवगत कराते है समाचारों के माध्यम से
अखबार हमें अपने देश में हो रही सभी घटनाओं के साथ ही संसार में हो रही घटनाओं से भी अवगत कराते हैं यह हमें खेल नीतियों धर्म समाज अर्थ-व्यवस्था फिल्म उद्योग फिल्म भोजन रोजगार आदि के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी देता है। आज के समय में भी समाचार पत्र सबके लिए महत्वपूर्ण है। समाचार हमारे लिए सबसे पहले रुचि और आकर्षण है। अखबार और समाचार के बिना हम कुछ भी नहीं है। और बिना पानी के मछली की तरह है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां जनता अपने देश पर शासन करती है इसलिए उन्हें राजनीति में होने वाली हर गतिविधि के बारे में जानना जरूरी है। समाचार की प्रकृति व अर्थ सूचना का आदान-प्रदान फिर कोई बात किसी दूसरे तक पहुंचाना आज चुटकी बजाते ही संभव है। हम आश्चर्यचकित हो जाते हैं जब विश्व के किसी दूर देश की खबर चंद्र मिनट में हमारे पत्रकार बंधुओ के द्वारा समाचारों के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाई देने लगती है। अगले दिन अखबार उससे जुड़ी सारी जानकारी के साथ सामने होता है। पत्रकारों के द्वारा समाचारों को एकत्रित करके समाचारों के माध्यम के द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जाता है। सब की जिम्मेदारी बनती है समाचार पत्र पढ़ने महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें समाज के सभी पहलुओं को शामिल किया जाता है जैसे खेल व्यवसाय और विज्ञान और प्रौद्योगिकी इतिहास आदि समाचार पत्रों के लेख लोगों को वह चीज़ सीखने में मदद करते हैं जो वे पहले नहीं जानते थे। पत्रकारों से अपील पत्रकारिता नियमानुसार अपनों से बड़े पत्रकारों से मिलकर पत्रकारिता के विषय में जानकारी करके निर्भीक निष्पक्ष होकर सत्य का उजागर करें।

पत्रकार गुड्डू मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *