Home > स्थानीय समाचार > कश्मीर पर पाकिस्तान और कांग्रेस की जुबान एक – शलभ मणि त्रिपाठी

कश्मीर पर पाकिस्तान और कांग्रेस की जुबान एक – शलभ मणि त्रिपाठी

कांग्रेस ने अभिन्न अंग कश्मीर को बताया ‘‘भारत अधिग्रहित कश्मीर’’, शर्मनाक कृत्य के लिए कांग्रेस देश से मांगे माफी।
लखनऊ 03 जून 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर समस्या को पैदा करने वाली कांग्रेस पार्टी को यह साफ करना चाहिए कि वो भारत के साथ है या पाकिस्तान साथ। यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्यों कि आज कांग्रेस पार्टी ने अपनी तरफ से जारी की गई बुकलेट में कश्मीर को भारत अधिग्रहित कश्मीर कहा है। यह बेहद आपत्तिजनक है और यह साबित करता है कि जब भारत की सेना पाक परस्त आंतकवादियों का बहादुरी से सफाया कर रही है तब कांग्रेस पार्टी भारत के अभिन्न अंग कश्मीर को भारत का हिस्सा मानने को भी तैयार नहीं है। हालाकि यह पहली बार नहीं इससे पहले भी कांग्रेस के नेता मणि शंकर अय्यर पाकिस्तान में जाकर भारत भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मदद मांग चुके हैं। यह साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी देश के साथ नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज प्रेसवार्ता कर राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंच शीर्षक से एक बुकलेट जारी की है इस बुकलेट के पेज नम्बर 12 पर जो नक्शा बनाया गया है उसमें कश्मीर को INDIAN OCCUPIED KASHMIR बताया गया है। इससे साफ होता है कि पाकिस्तान और कांग्रेस पार्टी की भाषा एक जैसी है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और कांग्रेस पार्टी को अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए पूरे देश से मांफी मांगनी चाहिए। श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश जानता है कि कश्मीर समस्या के लिए कौन सी पार्टी और कौन से नेता जिम्मेदार रहे है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में देश न सिर्फ मजबूत हुआ है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महाशक्ति बनने की तरफ बढ़ रहा है। कश्मीर में सेना का भी मनोबल बढ़ा हुआ है और हमारे बहादुर सैनिकों ने आतंकवादियों और आतंकवाद को सरपरस्ती देने वाले पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है। इसका नतीजा यह हुआ है कि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गुहार लगानी पड़ रही है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर का आतंकवाद और पाकिस्तान से सीमा विवाद कांग्रेस की देन है। करीब छह दशको तक हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस पार्टी जब कश्मीर समस्या और आतंकवाद पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सर्टिफिकेट देती है तो हर किसी को हैरानी होती है। देश के लोग देख रहे है कि किस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा हुआ है और इसके परिणाम स्वरूप पिछले कुछ दिनों में हमारी बहादुर सेना ने कई खंूखार आतंकवादियों को उनके गढ़ में ही मार गिराया है। अकेले 27 मई की रात ही सेना 24 घंटों में 11 खतरनाक आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इतना ही नहीं आतंकवादियों के पोस्टर ब्वाय रहे बुरहान और उसके करीबी साथी सबजार को भी भारतीय सेना ने बहादुरी से मुठभेंड़ में मार गिराया। ऐसे वक्त में देश और देश की बहादुर सेना के साथ 
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर में नौजवानों को आतंकवाद की तरफ ढकेल रहे बुरहान और सब्जार के 9 साथियों को भी भारतीय सेना मुठभेंड में ढेर कर चुकी है। जबकि उसके एक साथी तारिक ने सेना के आगे आत्मसम्र्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की बड़ी सफलता ही है कि कश्मीर की घाटी से अब नौजवान भारतीय प्रशासनिक सेवाओं आने लगे हैं। इस बार के ही सिविल सर्विस परीक्षा के नतीजों में जम्मू कश्मीर से 14 नौजवानों का चयन हुआ है और यह इस बात का सबूत है कि किस तरह घाटी के नौजवानों का भरोसा लोकतंत्र के लिए बढ़ा है। भारत के लिए इससे बेहतर शुभ संकेत क्या हो सकता है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारत की साख पूरी दुनिया में बढ़ी है। आतंकवादियांे सरपरस्ती देने वाले पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने जिस तरह सर्जिकल स्ट्राइक की है उससे पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हुआ है और उसे हाफिज सईद जैसे भाड़े के टट्टू को आतंकवादी मानने पर मजबूर होना पड़ा है। इतना ही नहीं भारतीय जवानों ने सीजफायर तोड़ने पर पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया है कि उसे गुहार लगानी पड़ रही है। भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में भी भारत सरकार ने ऐतिहासिक प्रयास किये है और भारत सरकार की कोशिशों का ही नतीजा है कि पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की थू-थू हुई है। अपने नागरिक को बचाने के लिए यह भारत सरकार के शानदार प्रयासों का ही परिणाम है कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने पाकिस्तान में जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। पूर्व की सरकारों ने अगर इसी ईमानदारी और जज्बे से प्रयास किये होते तो आतंकवादियों के मददगार पाकिस्तान का मनोबल नहीं बढ़ा होता।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री जी की मेहनत का ही नतीजा है कि हमारे पुराने दोस्त रूस ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद पर लम्बित प्रस्ताव को उठाने का फैसला लिया है। यही नहीं दुनिया की नजर में भारत एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर उभर कर खड़ा हुआ है। दुनिया के तमाम देश आज भारत के साथ खड़े नजर आ रहे है। अमेरिका और चीन जैसी महाशक्तियांे से भी भारत आंख में आंख डालकर बात करने की स्थिति में आ खड़ा हुआ है। ऐसे में नकारात्मक राजनीति करने वाली और देश के लोगों की नजरों में बेनकाब हो चुकी कांग्रेस पार्टी हताशा में है और इसीलिए कश्मीर को भारत अधिग्रहित कश्मीर बताने का पाप कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *