Home > स्थानीय समाचार > पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान हेतु 3 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत

पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान हेतु 3 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत

लखनऊ, (यूएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में तृतीय किश्त के रूप में 3 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय विश्वविद्यालय के संचालन में किया जायेगा। पशुधन विभाग द्वारा इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए कुलपति पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय अनुसंधान संस्थान, को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *