लखनऊ | ‘गौ सेवा-भगवत सेवा’ के उद्बोधन के साथ लखनऊ की प्रथम महिला महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने आज मलिहाबाद स्थित गोपेश्वर गौशाला में गाय को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर भारतीय संस्कृति में गाय की महत्ता के बारे में बताया। महापौर ने कहा कि गाय में सभी देवताओं का निवास रहता है, हिन्दू संस्कृति के अनुसार जिस घर में गाय निवास करती है एवं जहाँ गौ सेवा होती है, उस घर से सभी समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं। साथ ही साथ गाय के प्रदत्त पदार्थों द्वारा निर्मित प्राकृतिक खाद, गोनाइल एवं अन्य गौ-उत्पादों का अवलोकन किया। प्रांगण में स्थित ‘चिंताहरण हनुमानजी’ के भी दर्शन किये। गौशाला के प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, अध्य्क्ष सुनील जी, सचिव अभिषेक ‘नीशू’, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ जी, आशीष गुप्ता, राकश राठौर ‘पार्षद’, मुनेंद्र भारत समेत अन्य जन उपस्थित रहे।
Home > स्थानीय समाचार > मलिहाबाद स्थित गोपेश्वर गौशाला में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने की गौ सेवा