Home > स्थानीय समाचार > लखनऊ में साड़ी पहनकर दौड़ेंगी महिलाएं

लखनऊ में साड़ी पहनकर दौड़ेंगी महिलाएं

मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के पांचों विधानसभा में होगी मैराथन
लखनऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने आज राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि लखनऊ की सड़कों पर पहली बार क्वार्टर मैराथन में महिलाएं साड़ी पहन कर दौड़ेंगी। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर युवाओं और महिलाओं के खेल में भागीदारी को बढ़ाने के लिए संसद खेल प्रतियोगिता 2024 की शुरुआत की जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि मोहनलालगंज में 10 फरवरी से 17 फरवरी तक सभी पांचो विधानसभाओं में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। देश में पहली बार महिलाएं साड़ी पहन कर सड़कों पर दौड़ेंगे और पहली बार ऐसा होगा कि ग्रहणी बीच में शामिल होंगे हर विधानसभा में अलग-अलग पुरस्कार भी रखे गए हैं जिनको क्षेत्र की जनता देगी। वहीं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि क्वार्टर मैराथन में साड़ी पहन के दौड़ने वाली महिलाओं में प्रथम पुरस्कार विजेता को 31000 द्वितीय पुरस्कार विजेता को 21000 और तृतीय पुरस्कार विजेता को 11000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। हर विधानसभा की महिलाएं इस मैराथन में भाग लेंगी जो उसे विधानसभा से आती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *