Home > स्थानीय समाचार > एल डी ए में अवैध निर्माणों को संरक्षण देने वाला अवर अभियंता उपाध्यक्ष व जोनल अधिकारी पर है क्यों भारी

एल डी ए में अवैध निर्माणों को संरक्षण देने वाला अवर अभियंता उपाध्यक्ष व जोनल अधिकारी पर है क्यों भारी

उपाध्यक्ष के मौखिक आदेश के बाद भी जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने अभी तक अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी के खिलाफ नहीं कि शासन को जाँच की संस्तुति
अवध की आवाज़
लखनऊ। एल डी ए में आखिर क्या नोटिस जारी कर अवैध निर्माणों को अंजाम देने वाला अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी उपाध्यक्ष व जोनल अधिकारी पर भारी हैं ? उपाध्यक्ष के मौखिक आदेश के बाद भी जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने अभी तक अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी के खिलाफ शासन को जाँच की संस्तुति नही भेजी है। वैसे तो अवर अभियंता सुरेन्द्र द्विवेदी के कार्य क्षेत्र जोन 1 में उनके व सहायक अभियंता अवधेश सिंह व सुपरवाइजर के संरक्षण में दर्जनों अवैध निर्माण हो रहे हैं। अधिकांश पर जोन 1 में अवर अभियंता अवैध निर्माणों पर नोटिस जारी करके कार्यवाही के नाम पर निश्चिंत होकर अवैध निर्माणों को होते रहने का पूरा मौका देते हैं।जबकि नोटिस जारी होने के बाद 14 दिन में अवैध निर्माण सील होना आवश्यक है। पर ऐसा नही होता। निर्माणों को संरक्षण देकर आपसी मिली भगत करके पूरा कराया जाता है और विहित अधिकारी की सांठ गाँठ से ध्वस्तीकरण आदेश करने में जानबूझकर विलंब किया जाता है। बस कुछ समय मे अवर अभियंता द्वरा अवैध निर्माण पूरा करके अध्यासित करा दिया जाता है।
केवल विनम्र व वास्तु खण्ड में दर्जनों अवैध निर्माण अवर अभियंता सुरेन्द्र द्वेवेदी व सहायक अभियंता अवधेश सिंह व सुपरवाइजर के संरक्षण में हो रहे हैं। इसमे जोनल अधिकारी प्रिया सिंह व उपाध्यक्ष जानबूझ कर मौन है वो इसलिए कि विहित अधिकारी व उपाध्यक्ष के वश में नही है दबंग अवर अभियंता व सहायक अभियंता पर सख्त कार्यवाही करना।
गौर तलब बात तो यह है कि बेलगाम अवर अभियंता व सहायक अभियंता कब तक खुलेआम अवैध निर्माणों को संरक्षण देकर कब तक जनता के जान माल को खतरे में डालते रहेंगे ?

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *