Home > स्थानीय समाचार > राजधानी में कूड़े के ढेर बजबजाती नालीयाँ दे रहीं बीमारियों को दावत,

राजधानी में कूड़े के ढेर बजबजाती नालीयाँ दे रहीं बीमारियों को दावत,

शिकायतकर्ता लेंगे न्यायालय की शरण,
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ जो प्रदेश की राजधानी का गौरव रखती है, यही नहीं कहने को तो साफ-सफाई में प्रदेश में नंबर एक का प्रचार किया जाता है। जो मात्र सरकारी आंकड़ों और कागजों तक सिमित है। जबकि धरातल पर अगर देखें तो हर पचास कदम पर कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियाँ साफ नजर आएँगी सरकार द्वारा लगभग 700 कूड़ा घर को सेल्फी पॉइंट बनाने की बात भी कही गई थी। शायद वो भी कागजों तक ही रह गई यही कारण है। आज भी कूड़े के ढेर नगर निगम ही नहीं सरकार को मुंह चिढ़ाते नजर आरहे है। ऐसा ही एक मामला नगर निगम जोन-3 मडियांव क्षेत्र के सीतापुर रोड सेंट जोसेफ कॉलेज के पास ग्रीन बेल्ट में बने कूड़ा घर का है। जहाँ शिकायतकर्ता संजय त्रिपाठी द्वारा लगातार एक वर्ष से नगर निगम अधिकारियों से क्षेत्र में बीमारियों के मद्दे नजर गन्दगी को लेकर शिकायत कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी हैं कि उनके कानों पर जों नहीं रेंगती, क्षेत्र चारों तरफ से बीमारी का घर बनता जा रहा है। नई-नई बीमारियां उत्पन्न होने की दहशत भी लोगों में व्याप्त है। इसी कारण क्षेत्रवासियों में दहशत और डर का माहौल बना हुआ है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता ले सकते हैं न्यायालय की शरण।कुछ दिन पहले फैजुल्लागंज वार्ड में बड़ी तादाद में लोग डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का शिकार हो चुके हैं। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में आज भी दहशत का माहौल है लोगों के मन में शंका है कि इस गंदगी के चलते कहीं कोई नई बीमारीयाँ उत्पन्न ना हो जाए। इसी कारण शिकायतकर्ता ने 11 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लगातार मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई शिकायतें की गई। जिस पर संबंधित अधिकारी पुष्कर सिंह पटेल द्वारा बगैर जगह का निरीक्षण किये मन माफिक रिपोर्ट लगा दी। एक वर्ष से लगातार ग्रीन बेल्ट में धड़ल्ले से कूड़ा पड़ने का कार्य हो रहा है।गौर तलब है कि स्थानीय लोगों द्वारा जब सुपरवाइजर चेतन को यहां कूड़ा डालने से मना किया गया तो उसने स्थानीय लोगों पर रौब झाड़ते हुए कहा कि पुष्कर सिंह के कहने पर यहां कूड़ा डाला जा रहा है। नगर निगम की इस कार्य शैली से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है।शिकायतकर्ता संजय त्रिपाठी ने बताया कि 2022 से नगर निगम के अधिकारी एवं सुपरवाइजर ने ग्रीन बेल्ट को कूड़ा घर बना रखा है। ग्रीन बेल्ट को नगर निगम के अधिकारी पुष्कर सिंह पटेल एवं सुपरवाइजर चेतन ने गंदगी का हब बना दिया है। जो निंदनीय है यही नहीं यहाँ अवैध तरह से दुकानों और झोपड़पट्टी भी बनवा दी। जिस से खुली अवैध वसूली की जाती है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बगल में सेंट जोसेफ स्कूल है। जहां पर लगभग 2000 बच्चे पढ़ते हैं और ग्रीन बेल्ट में सड़क पर कूड़े का अंबार लगा रहता है। डेंगू-मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारीयाँ क्षेत्र में फैलने का डर बना रहता है। गंदगी का अंबर क्षेत्र में कहीं विकराल रूप न लेले क्षेत्र वासियों को इसका डर सताता रहता है।शिकायतकर्ता संजय त्रिपाठी ने दिनांक 06 अक्टूबर 2023 को कानूनी नोटिस लखनऊ नगर आयुक्त एवं जोन-3 के अधिकारी पुष्कर सिंह पटेल सफाई कर्मी वे सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज और थाना प्रभारी मड़ियांव को भेजा है। शिकायतकर्ता अब इन लापरवाह एवं र्भ्ष्ट अधिकारियों के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेने पर मजबूर हैं। जनहित में करेंगें याचिका दाखिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *