Home > स्थानीय समाचार > किसान प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई अजित सिंह की जयन्ती

किसान प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई अजित सिंह की जयन्ती


लगा सका न कोई उनके कद का अंदाजा, वो आसमां थे मगर सर झुकाये चलते थे : दुबे
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 85 वीं जयन्ती पूरे प्रदेश में किसान प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में पुष्पांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां, अस्पतालों में फल वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रदेश मुख्यालय में चौधरी अजित सिंह की जयन्ती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने की तथा संचालन संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया।इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे व पूर्व विधायक शिव करन सिंह ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि चौधरी अजित सिंह 8 बार लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य तथा 4 बार भारत सरकार के मंत्री रहे हैं। उनको जनता का दर्द समझने की ताकत विरासत में प्राप्त थी, उन्होंने किसानों को उनकी राजनैतिक ताकत का अहसास कराया था। चौधरी साहब ग्रामीण विकास के केंद्रीय मॉडल के प्रमुख वकील थे। उन्हें भारतीय राजनीति में एक कुशल वक्ता, किसानों व वंचित वर्ग को उनका हक दिलाने वाले एक संघर्षषील राजनेता के रूप में सदैव याद किया जायेगा। उनके लिए सिर्फ इतना ही कहा जा सकता है “लगा सका न कोई उनके कद का अंदाजा, वो आसमां थे मगर सर झुकाये चलते थे”।पूर्व विधायक शिव करन सिंह ने चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी अजित सिंह ने चीनी मिलों की दूरी 25 किमी से घटाकर 15 किमी करने का कार्य किया जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने चौधरी साहब से प्रेरणा लेने की बात कही और यह भी कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर प्रदेश और देश को खुशहाल बनाया जा सकता है। इस अवसर युवा रालोद द्वारा झलकारी बाई महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों व तीमारदारों व गरीबों को फल वितरण किया गया जिसमें रालोद की प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रदेष कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, युवा रालोद के प्रदेष महासचिव बिपिन द्विवेदी, यऋषभ गुप्ता, मुकेश कुमार वर्मा आदि ने वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *