Home > स्थानीय समाचार > भाजपा का विजय रथ रोकने को पूरी ताकत लगाएंगे : डॉ. अयूब

भाजपा का विजय रथ रोकने को पूरी ताकत लगाएंगे : डॉ. अयूब

लखनऊ (यूएनएस)। पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर अयूब अहमद ने कहा है कि भाजपा का रथ रोकने के लिए वह पूरी ताकत लगाएंगे। प्रेस क्लब में डॉक्टर अयूब ने लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा में हिस्सेदारी न मिलने और कांग्रेस की ओर झुकाव होने पर मीडिया से कहा कि हम अपनी उपयोगिता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हम अभी इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी जगह नहीं मिली तो वह लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में अति पिछड़ों को लामबंद कर मैदान में उतरेंगे। अध्यक्ष डॉ. अयूब अहमद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कई पार्टियों के संयुक्त गठबंधन से लड़ेगी। अक्टूबर 2018 में दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए डॉ. अयूब ने 23 फरवरी को नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भेंट की थी। सपा-बसपा गठबंधन के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे में अपने लिए गुंजाइश खत्म होती देख पीस पार्टी और निषाद पार्टी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उनके साथ महान दल के केशव देव मौर्य भी थे। इस मुलाकात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. सलीम इकबाल शेरवानी व डा. संजय सिंह भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *