Home > स्थानीय समाचार > मा. महापौर ने अहाना ग्रीन्स के तहत प्रथम क्रेता को सौंपे मूल पंजीकृत विक्रय अभिलेख

मा. महापौर ने अहाना ग्रीन्स के तहत प्रथम क्रेता को सौंपे मूल पंजीकृत विक्रय अभिलेख

लखनऊ। सबसे कम दामों में उच्च गुणवत्ता के फ्लैट उपलब्ध करवा रही नगर निगम लखनऊ की अहाना ग्रीन्स अपरियोजन के अंतर्गत आज पहली रजिस्ट्री का अभिलेख क्रेता को मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के द्वारा प्रदान किया गया।
नगर निगम लखनऊ की महत्वाकांक्षी योजना औरंगाबाद खालसा आवासीय परियोजना के अन्तर्गत अहाना ग्रीन्स में फ्लैट नं0 308 एमआईजी-2 ब्लाक एम-3 टावर कोड जी +6 की प्रथम क्रेता श्री स्वामीनाथ शुक्ला पुत्र स्व० भगवती प्रसाद शुक्ला जी के नाम पंजीकृत विक्रय विलेख सम्पादित कर आज दिनाँक 13.02.2024 को मूल पंजीकृत विक्रय अभिलेख माननीय महापौर के हाथों प्रदान किया गया।
अहाना एनक्लेव में मिलने वाली सुविधाएं निम्न हैं:-
बैडमिंटन कोर्ट, बॉलीवॉल कोर्ट, ओपेन जिम, शॉपिंग काम्पलेक्स, अहाना इन्क्लेव सरोवर, परियोजना के चारों तरफ 40 एकड़ ग्रीन बेल्ट इत्यादि सुविधाओं एवं सेवाओं से लैस है नगर निगम की महत्वकांक्षी योजना अहाना एनक्लेव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *