Home > स्थानीय समाचार > जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 02 मई को मोहनलालगंज मे तहसील दिवस-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 02 मई को मोहनलालगंज मे तहसील दिवस-

लखनऊ | जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना ही सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनवरी माह के प्रथम मंगलवार 02मई 2017 को तहसील मोहनलालगंज में जिलाधिकारी तहसील दिवस की अध्यक्षता करेगें। जनपद की पांचो तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील दिवस में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों/नामित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *