Home > स्थानीय समाचार > बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हुए फरार

बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हुए फरार

लखनऊ। राजधानी में एक बार फिर बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। पीजीआई के अंसल सिटी कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसकी जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल सुनील सिंह को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार बदमाश सुनील सिंह को घर से निकलते ही सरेराह गोली मारकर फरार हो गए। पूरा मामला पीजीआई थाना क्षेत्र के अंसल सिटी कॉलोनी का है जहां प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर फरार हो गए। बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह सरकार के एक मंत्री का बेहद करीबी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर आस पास के सीसीटीवी फोटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल सुनील सिंह का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। साथ ही सुनील सिंह एक माने जाने प्रॉपर्टी डीलर भी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी जोन राजीव कृष्ण घायल को देखने ट्रामा सेंटर पहुचे, जहां एसएसपी कलानिधी नैथाना भी मौजूद थे। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा गोली मारने की जानकारी मिल रही है। साथ ही घायल सुनील सिंह को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनके हाथ, पैर, जांघ और सीने में गोली लगी है। फिलहाल उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। साथ ही घायल की अभी हालात गंभीर है और अधिकारियों द्वारा भी मुआयना कर आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *