Home > स्थानीय समाचार > कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी का गोसाईंगंज में कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी का गोसाईंगंज में कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

गोसाईंगंज, लखनऊ। गोसाईंगंज स्थित नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी का गोसाईंगंज स्थित ऑल इंडिया कोंग्रेस कार्यालय पर सोनिया गांधी बिग्रेड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार को माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेसियों ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनने की त्रिपाठी को बधाई दी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान त्रिपाठी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिलाएंगे। त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार से मांग की कि लॉकडाउन के दौरान सरकार स्कूलों की फीस स्वयं दे या माफ करें इसके अलावा सरकार बिजली का बिल भी हाफ करे, किसानों का कर्ज भी माफ हो। क्योंकि कोरोना काल में लोगों का रोजगार छिन जाने से लोगों की आमदनी प्रभावित हुई है, ऐसे में लोगों को अपने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है तो ऐसे हालात में स्कूल की फीस, बिजली का बिल व कर्ज कैसे अदा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओ को अपनी तरफ से हर संभव मदद देने का आश्वासन देते हुए कहा किसी भी कार्यकर्ता को कभी भी किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
श्याम कुमार यादव, गोसाईंगं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *