Home > स्थानीय समाचार > मुख्यमन्त्री सरकार चलाने में फेल, नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा: संजय सिंह

मुख्यमन्त्री सरकार चलाने में फेल, नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा: संजय सिंह

लखनऊ। उन्नाव के गैंग रेप आरोपी भाजपा विधायक एवम योगी सरकार में प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवम यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जमकर प्रहार किया और उन्नाव घटना की कड़ी निंदा की। संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भय और असुरक्षा का माहौल है। सत्ता पक्ष के विधायक की संलिप्तता अपराध और अपराधियों के साथ पाई जाती है और हद तो तब हो जाती है जब प्रदेश का मुखिया जनता की सुरक्षा के बजाए आरोपियों के साथ खड़ा पाया जाता है। जनता को कैसे मिलेगा न्याय, उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार की रोज सैंकड़ों वारदातें हो रही है पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से उन्हें रोक पाने में असमर्थ है और जब कोई पीड़ित न्याय की गुहार करते हुए लड़ाई लड़ता है तो उसकी आवाज को दबाने के लिए सत्ता पक्ष हर हथकंडा अपनाता है, क्या यही है रामराज्य, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी, सरकार को चलाने में फेल साबित हो चुके हैं। नैतिकता के आधार पर उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश में चारो तरफ जंगलराज चल रहा है। सत्ता पक्ष के विधायक, मंत्री और सांसद अधिकारियों को गाली, गलौज और मारपीट कर सही तरीके से काम नही करने दे रहें है। जिसकी वजह से प्रदेश का प्रशासन पंगु बन चुका है। किसान, युवा, बेरोजगार, व्यापारी और आम आदमी सरकार की अनीतियों से परेशान है। उन्नाव मामलें मे उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है जिससे जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *