Home > स्थानीय समाचार > योगी सरकार की नीतियों का स्वागत . डा0 मनोज मिश्र

योगी सरकार की नीतियों का स्वागत . डा0 मनोज मिश्र

लखनऊ आरएनएस | भारतीय जनता पार्टी ने योगी सरकार की चैतरफा विकास नीतियों का स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकताओं का प्रदेश की जनता स्वागत कर रही है। स्वास्थ्यए शिक्षाए कानून व्यवस्था और बिजली पर योगी जी की नीतियाॅं स्वागत योग्य है।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा अभी योगी सरकार को सत्ता में आये हुए मात्र ढेड़.दो महीने ही हुए है लेकिन सरकार की पहुंच सर्वव्यापी दिख रही हैं। प्रदेश गति पकड़ रहा हैए कानून व्यवस्था सुधर रही है तथा आमजन राहत महसूस करने लगा है। सपाए बसपा सरकार में प्रदेश की गति रूक गई थी। गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार से प्रदेश तंग था। अब भाजपा सरकार में प्रदेश में गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार पर अकुंश लगा है। कार्यालयों के समय से लोग पहुंचने लगे है।
डा0 मिश्र ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में आमूल चूल सुधार हुआ है। अस्पताल में डाक्टर और दवाईया मिल रहे है तथा स्कूलों में शिक्षक मौजूद है। सरकार के सभी विभागों में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है। गढ्ढा मुक्त सड़कों का अभियान गति पकड़ रहा है। सरकार की गति से प्रदेश की जनता अच्छा महसूस कर रही है। सरकार के कार्यो को प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन और आर्शीवाद मिल रहा है। इस सरकार की दिशा चहुंॅमुखी विकास की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *