Home > पूर्वी उ०प्र० > असंतुलित हो बाइक से गिरी युवतियां गंभीर रुप से घायल

असंतुलित हो बाइक से गिरी युवतियां गंभीर रुप से घायल

रिपोर्ट–विवेक जायसवाल

सिकन्दपुर (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के महेन्दुआ निवासी दो शीटी सिंह (22) पुत्री राधेश्याम सिंह तथा प्रिया सिंह (18) पुत्री शुभनारायन सिंह सिकन्दरपुर से मोटर साईकल द्वारा बाजार कर वापस घर जा रही थी कि अचानक हॉस्पिटल के समीप बाजार मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर ही बाइक से फिसल कर गिर पड़ी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। मोटर साईकल सिटी सिंह चला रही थी। घटना के तुरंत बाद स्थानिय लोगो ने घायल दोनो युवतियों को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुचाया। जहा पर डॉक्टर ने उनका इलाज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *