Home > पूर्वी उ०प्र० > सिद्धार्थ नगर > योग में जिले में भानपुर रानी विद्यालय के बच्चों को मिला प्रथम स्थान

योग में जिले में भानपुर रानी विद्यालय के बच्चों को मिला प्रथम स्थान

मोहम्मद अशफाक
डुमरियागंज (सिद्धार्थ नगर)। जिला मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में डुमरियागंज तहसील का प्रतिनिधित्व करते हुए योगा में भानपुर रानी विद्यालय के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बच्चों की इस उपलब्धि पर स्थानीय शिक्षकों व अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस विद्यालय के बच्चों ने पिछली बार मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्राथमिक विद्यालय भानपुर रानी में जनपद स्तरीय स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सोमवार को प्रमाण पत्र दिया गया। बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया बच्चों को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराया गया। योग प्रतियोगिता में संध्या सैनी, खुशी, अलका अग्रहरी ,दीपांशी, प्रिया, ममता, प्रियंका प्रजापति ने प्रतिभाग करके प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मंडल में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित किया। विगत वर्षों में भी प्राथमिक विद्यालय भानपुर रानी के बच्चों ने योग प्रतियोगिता में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी विद्यालय की शिक्षिका सुनंदा वर्मा को भी राज्य स्तरीय योग पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया है। इन बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सहायक, अध्यापक कौलेसर तथा अनुराग कुलश्रेष्ठ प्रीति श्रीवास्तव का विशेष योगदान है ‌। बच्चों की इस उपलब्धि पर अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चों के मेहनत और लगन का नतीजा है। यह बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ योगा व खेलकूद में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं इसमें अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहता है। अब यह बच्चे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *