Home > पूर्वी उ०प्र० > सिद्धार्थ नगर > बाल दिवस पर एक दिन के लिए कक्षा 8 की अंजनी बनी प्रधानाध्यापिका

बाल दिवस पर एक दिन के लिए कक्षा 8 की अंजनी बनी प्रधानाध्यापिका

डुमरियागंज( सिद्धार्थ नगर )। सोमवार को बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य बाल दिवस पर विद्यालयों में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 14 नवंबर चिल्ड्रन डे के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनियाराज की छात्रा अंजनी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी दी गई। जिसका वह बखूबी निर्वहन करते हुए विद्यालय से संबंधित तमाम कार्य को निपटाया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य कुछ अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। विद्यालय में प्रार्थना सभा में प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ उस्मानी द्वारा चिल्ड्रन डे के बारे में बच्चों को विधिवत जानकारी दी गई और सेब और टॉफी का वितरण किया गया। उत्साहवर्धन के लिए आज विद्यालय संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी बच्चों को दिया गया। अंजनी देवी कक्षा 8 को प्रधानाध्यापिका का दायित्व दिया गया। रवि किशन व निर्जल यादव कक्षा 8 ,आदित्य व इंशा परवीन कक्षा 7, सादिक सिद्दीकी व राज बंदनी कक्षा 6 को अध्यापक/ अध्यापिका की जिम्मेदारी सौंपी गयी। विद्यालय के समस्त स्टाफ अर्जुन प्रसाद, कुलदीप कुमार, विजय प्रकाश अभिभावक बनकर मौके पर प्रोग्राम का जायजा लेते रहे। प्रोग्राम के दौरान उत्साहवर्धन के लिए अभिभावक भी विद्यालय पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *