Home > पूर्वी उ०प्र० > सिद्धार्थ नगर > बहेरिया में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के साथ ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का शपथ

बहेरिया में प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के साथ ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का शपथ

मोहम्मद अशफ़ाक

डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया में ग्रामीणों ने बहेरिया प्रधान व डुमरियागंज प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया शसंकल्पपथ, अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय जल मिशन के तहत पानी के सदुपयोग का भी लिया 

डुमरियागंज (सिद्धार्थ नगर)। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को क्षेत्र के बहेरिया गांव में बहेरिया प्रधान एवं डुमरियागंज प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे के साथ लोगों ने पर्यावरण की रक्षा व उसके संरक्षण और अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय जल मिशन के तहत पानी के संरक्षण व उसके सदुपयोग का शपथ लिया। शपथ के बाद प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे ने कहा कि सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। आज ग्लोबल वॉर्मिंग भारत ही नहीं पूरे विश्व की समस्या है। विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास करने के लिए मनाया जाता है। ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझें व पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के डुमरियागंज तहसील अध्यक्ष राजेश‌ पाण्डेय ने कहा कि आज लोगों को पर्यावरण की वास्तविक स्थति को समझने की आवश्यकता है। आज प्रदूषण व ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पर्यावरण की स्थति दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। बेहतर भविष्य व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से प्रयास करने चाहिए। इस दौरान भरतलाल पाण्डेय, विरेन्द्र दूबे, जुग्गीलाल, कैलाश, जोखईराम, प्रदीप पाण्डेय, विकास पाण्डेय, शिवराम, सुखराम, तुलसीराम, बजरंगी धुरिया, बब्बू गौतम, महेश धुरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *