Home > पूर्वी उ०प्र० > शान्ति समिति की बैठक समपन्न

शान्ति समिति की बैठक समपन्न

बलिया : बेल्थरा रोड़ शांति समिति की बैठक पुलिस चौकी सीयर संपन्न हुआ रोड सीओ रसड़ा अवधेश कुमार चौधरी ने कहा कि दुश्मनी पर दोस्ती की विजय हो जाय, तो समझ लीजिए कि हिन्दू समुदाय का महान होली का पर्व सकुशल सम्पन्न हो गया, और इसी भाव विचार के साथ होली का पर्व मनाया जाना चाहिए। कहा कि होली आगामी दो मार्च को हर जगह खेली जा रही है। परमपपरागत तरीके से होली का पर्व मनाया जाना चाहिए। होली के दिन शुक्रवार का दिन पड़ रहा है इस लिए मुस्लिम बन्धुओं की नमाज से पूर्व 12 बजे तक होली का रंग खेल कर आपसी सौहार्द का परिचय दिया जाना चाहिए। इसके अलावे होलिका दहन भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो। होलिका दहन स्थल की जानकारी लेते हुए वहां विधिवत साफ-सफाई के लिए नगर पंचायत के ईओ ब्रजेश कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी। नगर के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार माथुर प्रशांत कुमार मंटू धर्मेंद्र सोनी धनु सोनी मधुलाला एवं तमाम लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *