विरेन्द्र प्रजापति
मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-मझवारा मार्ग स्थित दिघेड़ा गांव गेट के समीप शनिवार की रात में किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। जिसें वाराणसी लेकर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फतहपुर तालचवर गांव निवासी बिट्टू कुमार (22) पिछले शुक्रवार की देर सायं दिघेड़ा गांव गेट के समीप किसी वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल अवस्था में उपचार के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालात में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही गांव में जहां शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।