विष्णु गुप्ता
दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें कागजातों के आभाव कोतवाली पुलिस ने 25 वाहनो का चालान किया है जिसमे 2 टेम्पो भी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि कागजात अभाव में दो दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों का चालान किया गया।उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियम का पालन करें और जरूरी कागजात साथ में लेकर चलें। जिससे सुरक्षित यात्रा पूरी कर सकें।