Home > पूर्वी उ०प्र० > प्रधानपति पर हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज

प्रधानपति पर हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज

विरेन्द्र प्रजापति

मऊ-मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी के समीप गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक विवादित जमीन से सटे गुमती में संचालित बीज की दुकान पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष द्वारा पिस्टल से गोली चला दी गई। तत्परता से पिस्टल की नाल पकड़ लिए जाने से चली गोली हवा में चल गई। आक्रोशित पिस्टलधारी ने असलहे के बट से सिर पर प्रहार कर युवक को लहुलूहान कर दिया। पीड़ित की नामजद तहरीर पर पुलिस ने रात में हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गयी है। घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।
 थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे एक विवादित जमीन को लेकर ग्रामसभा बेलौली भोजीपुर के प्रधानपति शुभम तिवारी पुत्र स्व. परशुराम तिवारी गांव के ही राजेश सिंह (45) पुत्र उदयशंकर सिंह की गुमती में संचालित बीज की दुकान पर पहुंच गए और मामले को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई थी। देखते ही देखते प्रधानपति ने जैसे ही मारने के लिए पिस्टल निकाली। वैसे ही राजेश ने पिस्टल की नाल पकड़ लिया। तभी गोली हवा में चल गयी। इसमें वह बाल-बाल तो बच गए। फिर भी इससे आक्रोशित प्रधानपति ने पिस्टल के बट इनके सिर पर प्रहार कर लहुलूहान कर दिया था। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी थी। पीड़ित ने मामले को लेकर प्रधानपति के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। जहां पुलिस ने आरोपी प्रधानपति के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *