Home > पूर्वी उ०प्र० > दहेज उत्पीड़न में छह पर केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न में छह पर केस दर्ज

विरेन्द्रप्रजापति
मऊ-मधुबन थाना क्षेत्र के विशुनपुर धरमपुर निवासी रामाकांत यादव की व्याहिता पुत्री को ससुरालजनों द्वारा कम मिले दहेज को लेकर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते आ रहे थे। विवाहिता ने मायके वालों से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार समझौता भी हुआ था। फिर भी ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए कोसने के साथ प्रताड़ित करते रहे। इससे तंग पीड़ित परिजन ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दिया। पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
 थाना क्षेत्र के विशुनपुर धरमपुर गांव निवासी अमली पुत्री रामाकांत यादव की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के साथ तीन वर्ष पहले मधुबन थाना क्षेत्र के चौहानगढ़ गांव निवासी संतोष यादव पुत्र रामनाथ यादव के साथ घर से हुई थी। शादी बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए और दहेज के लिए दबाव बनाने लगें। और दहेज देने में पीड़ित परिजन असमर्थता जताने लगें। जिससे ससुरालजनों ने मारपीटकर अमली को घर से भगा दिया।  ससुरालजनों की प्रताड़ना से क्षुब्ध पीड़िता मायके पहुंच कर आपबीती मायके वालों को बताई। जिससे पीड़ित परिजन थाने में शुक्रवार को ससुर रामनाथ यादव,  सास सुरसती, ज्येष्ठ मुन्ना, अवधेश, जेठानी रेनू, ननद मंजू समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *