Home > पूर्वी उ०प्र० > पुलिस के हाथ लगें चार पहिया वाहन शातिर चोर बलिया

पुलिस के हाथ लगें चार पहिया वाहन शातिर चोर बलिया

रिपोर्ट–विवेक जायसवाल

बलिया-स्थानीय पुलिस ने अन्तर्प्रान्तीय चार पहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। चोरों के पास से पुलिस ने 11 चार पहिया वाहन (06 बोलेरो+01 मार्शल+01 स्वीफ्ट डिजायर+ 01 मिनी बस+01 विक्रम टैम्पो) बरामद करने के साथ ही चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में बैरिया पुलिस ने जरिये मुखबिर की सूचना पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के बगल से सुरेन्द्र शाह पुत्र स्व. भुवनेश्वर शाह तथा बीरबल कुमार सिंह पुत्र राज वल्लभ सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 03 बोलेरो व 01 मार्शल बरामद किया गया। इनकी निशानदेही पर बैरिया बस स्टैन्ड पर खड़े 03 व्यक्तियों की घेराबन्दी की गयी, लेकिन मिथिलेश कुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह व दिलदार साई पुत्र हफीज साईं को ही गिरफ्तार किया जा सका। तीसरा भागने में सफल रहा। इनकी निशानदेही पर 03 बोलेरो, 01 स्वीफ्ट डिजायर कार, 01 विक्रम टेम्पो, 01 ट्रैक्टर, 01 मिनी बस बरामद किया गया। गिरोह का सरगना सुरेन्द्र शाह पुत्र स्व. भुवनेश्वर शाह को बताया जा रहा है।
11 अदद वाहनों की बरामदगी के सम्बन्ध में चारो अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो इहोंने बताया कि विभिन्न प्रान्तों व जनपदों से वाहन चोरी करते है। जिसका फर्जी दस्तावेज तैयार करके बिहार व यूपी में सस्ते दामों में बेच देते हैं। इस सम्बन्ध में थाना बैरिया पर धारा 41/411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471, 34 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर चारों अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुरेन्द्र शाह पुत्र स्व. भुवनेश्वर शाह निवासी इनायत थाना दाउदपुर जिला सारण बिहार,
बीरबल कुमार सिंह पुत्र राज वल्लभ सिंह निवासी शान्ती नगर जिला सिवान बिहार,मिथिलेश कुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी जगतीया थाना दाउदपुर जिला सारण बिहार,दिलदार साई पुत्र हफीज साईं निवासी दुड़कन थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार,फरार अभियुक्त सत्येन्द्र सिंह उर्फ मास्टर पुत्र स्व0 हरिशंकरनिवासी बगाही थाना बसन्तपुर जिला सिवान बिहार
बरामदगी-मार्शल रंग सिल्वर UP65 S 05752. बोलेरो रंग सफेद BR09 U 1666
बोलेरो रंग सफेद WB40 K 2493,बोलेरो रंग सफेद UP35 B7614,बोलेरो रंग सफेद नं0 BR29 N 8437,बोलेरो रंग सिल्वर मैटलिक नं0 BR46 A 2121,बोलेरो रंग सिल्वर मैटलिक UP53 AJ 9831,स्वीफ्ट डिजायर रंग सफेद BR31 N8463, टैम्पो विक्रम रंग पीला काला नं0 UP70 /0674
10 ट्रैक्टर महिन्द्रा 265 DI रंग लाल बिना नम्बर,11 मिनी बस रंग पीला बिना नम्बर
सुरेन्द्र शाह का अपराधिक इतिहास,मुअसं 53/12 धारा 396,412 भादवि थाना मोहम्मदपुर जिला गोपालगंज बिहार,मुअसं 180/12 धारा 395,120बी भादवि थाना नगर जिला गोपालंगज बिहार,मुअसं 107/17 धारा 413,414,34 भादवि थाना दाउदपुर जिला सारण छपरा बिहार,मुअसं 112/17 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 34 भादवि थाना दाउदपुर जिला सारण छपरा बिहार,मुअसं 204/18 धारा 413, 414, 420, 467, 471, 34 भादवि थाना खैरा जिला सारण छपरा बिहार
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम,गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बैरिया बलिया मय टीम,इनाम बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 25,000 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *