गोंडा। दिनांक 14.02.2023 को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के की खेत की रखवाली करते समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें वादी विष्णु यादव पुत्र राममूरत की सूचना पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना का सफल अनावरण कर आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी। जिसमें थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी अभियुक्त सालिकराम को आलाकत्ल तमंचा मय खोखा कारतूस के साथ 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दिनांक 16.02.2023 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 02 और आरोपी अभियुक्तों-01. चंद्रेश यादव, 02. मुलायम को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या के 02 और आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार,,