Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार ,,

थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार ,,

गोंडा। शासन की व्यवस्था इतनी तटस्थ होने के बावजूद भी दिनांक 02.02.2023 को सूर्य कुमार शुक्ला पुत्र शिव प्रसाद शुक्ला ने थाना उमरीबेगमगंज पर सूचना दी कि दिनांक 01.02.2023 को रात्रि करीब 10.30 बजे मेरे पुत्र सुनील शुक्ला को छीनैती की नियत से विपक्षी प्रिंस तिवारी व उसके साथी द्वारा रोककर कर हत्या कर दी गई हैं। उक्त सूचना पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थी। जिसके क्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा दिनांक 03.02.2029 को अभियुक्त प्रिंस तिवारी उर्फ प्रिंस प्रकाश तिवारी को आलाकत्ल पेचकश के साथ गिरफ्तार किया गया था। आज दिनांक 16.02.2023 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने उक्त हत्या के एक और वांछित अभियुक्त बबलू उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *