Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > मुख्यालय स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

मुख्यालय स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

मोतीगंज (गोंडा) । मुख्यालय स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में सोमवार को 67 वा जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष कुमार सी. डी. ओ.गोण्डा व विशिष्ट अतिथि मनी राम सिंह ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा रहे।कार्यक्रम का संयोजन विवेक द्विवेदी,प्रधानाचार्य विवेकानंद इंटर कॉलेज ने की।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सी. डी. ओ आशीष कुमार ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल आवश्यक है।खेल के द्वारा बच्चो में राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास कराया जाना चाहिए,जिससे छात्र आगे चलकर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सके।
कार्यक्रम में अरुण कुमार त्रिपाठी,प्रभारी डी. आई.ओ.एस ,गीता त्रिपाठी, प्रधानाचार्या, जी.जी.आई.सी गोण्डा,अजीत सिंह अध्यक्ष मा. शि.सं ,राधामोहन पांडेय प्रधानाचार्य व जिला मंत्री मा. शि.सं.,व्यायाम शिक्षक संजय सिंह,राम नगीना यादव,राजेश द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *