Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > सोनबरसा मनकापुर में संविधान दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्य क्रम

सोनबरसा मनकापुर में संविधान दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्य क्रम

मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज गोंडा। मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर में संविधान दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में विविध कार्य क्रम आयोजित किए गये। कार्य क्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक भारती द्वारा महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं संविधान की प्रस्तावना के बारे में बच्चों को बताया।शिक्षक प्रमोद मौर्या द्वारा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार व कर्तव्य के बारे में बच्चों को बताया। विज्ञान शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई व संविधान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षक द्वारा बताया गया कि यदि हमें संविधान में लिखित कनून के बारे में सही जानकारी है तो हमें कोई परेशान नहीं कर सकता। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इस संविधान में सभी को सम्मान से रहने का अधिकार दिया गया है। संविधान सभा के सदस्यों द्वारा दिन रात एक करके संविधान का निर्माण किया। इसे बनाने में दो वर्ष ग्यारह माह अठारह दिन का समय लगा। जो कि 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ। इसीलिए इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। शासन के निर्देशानुसार इस अवसर पर चित्र कला, निबंध, संविधान क्विज, भाषण/वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्र कला प्रतियोगिता में गांधी जी, नेहरू जी व बाबा साहब में से किसी एक का चित्र बनाना था।
चित्र कला प्रतियोगिता में वीरेंद्र प्रथम, आंचल व श्रीमती वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय व रोशनी व सलोनी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
निबंध प्रतियोगिता में करन यादव प्रथम, बलराम, वीरेंद्र व डाली संयुक्त रूप से द्वितीय व श्रीमती वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
स्पीच प्रतियोगिता में करन प्रथम, अंतिमा द्वितीय , नौशाद व विनय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार संविधान क्विज प्रतियोगिता में करन प्रथम, सुधा तिवारी द्वितीय,डाली व बलराम कश्यप संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *