Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > संयुक्त बार ने ग्राम न्यायालय के मनकापुर मे स्थापना की प्रक्रिया के विरोध मे कल और परसो राजेन्द्र लाहिडी चौराहा पर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा !

संयुक्त बार ने ग्राम न्यायालय के मनकापुर मे स्थापना की प्रक्रिया के विरोध मे कल और परसो राजेन्द्र लाहिडी चौराहा पर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा !

मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय स्थापना की प्रक्रिया का विरोध,
डी,जे व जिलाअधिकारी के दूषित मानसिक्ता के चलते अधिवक्ता है आन्दोलित–
अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोण्डा। जिला वार एसोसिएशन के तत्वावधान में संयुक्त बार एसोसिएशन के पदाधिकिरियो एवं अधिवक्ताओ ने शोमवार को अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्र एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह,अनुज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त तहसीलों पर मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध मे आक्रोश व्यक्त करते हुये धरना दिया। इस मौके पर धरना प्रदर्शन देते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किया कि अगर मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय तहसील मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय की स्थापना की जाती है तो वहां पर भी तहसील जैसी व्यवस्था हो जायेगी और गरीबो को सालो -साल न्याय नही मिल पायेगा। वहां पर दबंगो का बोलबाला हो जायेगा, जिससे न्यायपालिका की गरिमा तो गिरेगी ही और साथ ही साथ भष्टाचार की गंगोत्री स्थापित हो जायेगी। किसी भी दृष्टिकोण तहसील स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना सही नही होगा। धरना प्रदर्शन मे दीना नाथ त्रिपाठी अध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांग है कि ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के विधि आयोग ने ग्राम न्यायालय के सम्बन्ध मे आम जन, सामान्य व्यक्ति को त्वरित सस्ता और सारवान् न्याय उपलब्ध कराया जा सके जो किसी तहसील परिसर मे स्थापित होने से सम्भव नही है, जिस प्रकार से तहसील मनकापुर मे ग्राम न्यायालय की स्थापना की जा रही वह विधि आयोग के विधि विरूद्ध है, यह न्यायालय एक मोबाइल न्यायालय के रूप मे संचालित होनी है, जिसका मुख्यालय जिला मुख्यालय पर ही होना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के दौरान ही अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने अगली रणनीत के लिए सिविल बार एसोसिएशन के सभागार मे एक बैठक की बैठक के दौरान वहां उपस्थित पूर्व अध्यक्ष व मंत्री के साथ-साथ बरिष्ठ कनिष्ठ अधिवक्ताओ की आम राय ली गयी जिसमे तमाम अधिवक्ताओ ने ताला बन्दी, अमरण अनशन से लेकर शासन प्रशासन से आमने सामने तक की लड़ाई लड़ने की राय दी गयी इन सभी राय के बाद अभी तक चल रही हड़ताल और धरना-प्रदर्शन का असर शासन प्रशासन पर न पड़ने के कारण हमे और उग्र होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। विधि संगत सभी बिन्दुओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए दोनो बार के पदाधिकारी एवं मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय स्थापना के विरोध हेतु बाबत बने प्रतिनिधिमंडल ने अपने अपने विचार रखे। आज के धरना-प्रदर्शन का संचालन महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया और बताया कि अगर इस आन्दोलन पर जल्दी ही कोई आवश्यक उचित कार्रवाही नही हुई तो वादकारियो व अधिवक्ताओ के हित मे संयुक्त बार एसोसिएशन व्यापक बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होगा ।
धरना-प्रदर्शन में उपस्थित
गोकरन नाथ पाण्डेय, उपेन्द्र कुमार मिश्र व विन्देश्वरी प्रसाद दूबे, भगौती प्रसाद मिश्र, राम बुझारत द्विवेदी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, जमील खां,अनिल सिंह, अशोक तिवारी, विजयप्रकाश त्रिपाठी,कौशल किशोर पाण्डेय। रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल,गिरवर चतुर्वेदी. रजनीश पाण्डेय। रामू प्रसाद, सन्तोष कुमार ओझा , विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद पाण्डेय, अमर चन्द यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *