Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > रूस यूक्रेन युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत आज 3726 भारतीयों की होगी बतन वापसी,, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी जानकारी।

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत आज 3726 भारतीयों की होगी बतन वापसी,, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दी जानकारी।

जिला ब्यूरो चीफ गोंडा विनोद कुमार सिंह
गोंडा। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है युद्ध के बीच एक बार फिर रूस और यूक्रेन बातचीत करेंगे दोनों देशों के बीच गुरुवार को पोलैंड बेलारूस बॉर्डर पर वार्ता होगी आगे बताते चलें कि इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना ने भी अभियान जारी कर दिया है गुरुवार को पोलैंड से भारतीय वायु सेना का तीसरा सी-17 विमान हिडन एयरपोर्ट पहुंचा। केंद्रीय राज मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इस बीच मास्को ने कहा कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे जा चुके हैं हालांकि संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक यूक्रेन में 227 मौतें हो चुकी हैं वही 525 लोग जख्मी भी हुए हैं यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर स्पेशल फ्लाइट पोलैंड से दिल्ली पहुंची इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यूक्रेन से लौटे सभी भारतीयों का भव्य स्वागत किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *