Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > गुमशुदा लड़की को थाना को0 नगर पुलिस ने सकुशल परिजनो को किया सुपुर्द, परिजनों ने एसपी गोण्डा को बुके भेटकर दिया धन्यवादः-

गुमशुदा लड़की को थाना को0 नगर पुलिस ने सकुशल परिजनो को किया सुपुर्द, परिजनों ने एसपी गोण्डा को बुके भेटकर दिया धन्यवादः-

जिला संवाददाता विनोद कुमार सिंह।
गोंडा।13.04.2022 को कुंजलता पुत्री रामकुमार नि0 मोहल्ला बड़गांव थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में सूचना दी कि उनकी 20 वर्षीय बहन स्कूल गयी थी जो अभी तक घर नही लौटी। इस सूचना पर थाना को0 नगर में लड़की की गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्र0नि0 को0 नगर को लड़की की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गुमशुदा लड़की की काफी खोजबीन की गयी। इस दौरान लड़की अपने घर सकुशल वापस आ गयी। लड़की को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजनो द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा को बुके भेटकर धन्यवाद दिया। उक्त सराहनीय कार्य की आम जनमानस द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *