Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > गोंडा वासियों को कब मिलेगी जाम से मुक्ति

गोंडा वासियों को कब मिलेगी जाम से मुक्ति

शहर के हर इलाके में ‘जाम’ बना ‘नासूर’
जिला संवाददाता विनोद कुमार सिंह,,
गोंडा। साहब, इस समस्या से आखिर कब मुक्ति मिलेगी। हर शहरवासी परेशान है। ‘जाम’ अब ‘नासूर’ बन गया है। होमगार्ड के जवान असहाय नजर आ रहे हैं, ट्रैफिक कंट्रोल की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ ऐसे ही वाक्य रोज जाम में फंसे लोगों के मुंह से अब बरबस निकलने लगे हैं। नगर में हर दिन लोग जाम में घंटों फंस रहे हैं। पूरे शहर के लिए जाम एक बड़ी समस्या बन गयी है। स्टेशन रोड जय नारायण चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी, झंझरी ब्लॉक चुंगी नाका, जिला महिला अस्पताल, गुरु नानक चौराहा हो या एलबीएस चौराहा, बहराइच रोड बस स्टॉप यहां शहरवासियों को प्रतिदिन घंटों जाम से जूझना पड़ता है। लोगों के लिए सड़क जाम एक समस्या बनती जा रही है। ट्रैफिक दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी पुलिस की है। लेकिन, इस समस्या के समाधान में पुलिस भी पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि गुरुनानक चौक  के आगे तथा तथा महिला अस्पताल के सामने शॉपिंग मॉल की वजह से पर प्रतिदिन घंटों जाम लगता है। जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी वाले वाहनों को होती है। गंभीर मरीज को समय से चिकित्सक के पास तक पहुंचाना एक बड़ी समस्या है। मरीज ले जा रहा वाहन अगर एक बार जाम में फंसा तो उसकी जान पर बन आती है। क्योंकि, इस समस्या से शहर हरेक मार्ग जूझ रहा है। सर्कुलर रोड पर तो जाम लगने के बाद पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। यहीं हालत बाबू शरण सिंह जिला अस्पताल से लेकर दुखहरण नाथ मंदिर तक की है। जाम के कारण आम आदमी से लेकर पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी तक परेशान हैं। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। जाम से आजिज आ चुके लोग अब इस समस्या से अविलंब मुक्ति चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *