Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > एक नाबालिग बालिका द्वारा शिशु को जन्म दिए जाने के बाद मचा हड़कम्प

एक नाबालिग बालिका द्वारा शिशु को जन्म दिए जाने के बाद मचा हड़कम्प

मोतीगंज गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस अभिरक्षा में एक नाबालिग बालिका द्वारा शिशु को जन्म दिए जाने के बाद हड़कम्प मच गया है। पुलिस अभिरक्षा में जच्चा-बच्चा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती है। बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि बीते तीन सितंबर 2019 को एक 15 वर्षीय बालिका को अजय उर्फ पित्तर दीन बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। बालिका के पिता की तहरीर पर 12 सिंतबर 2019 को स्थानीय थाने पर अभियोग दर्ज किया गया था। विवेचक ने उसे गोवा, मुम्बई तक तलाशा किन्तु पता नहीं चला। 02 नवम्बर 2019 को उन्हें लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के उपरान्त ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर उन्हें गोण्डा लाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी अजय को दुष्कर्म व अन्य अभियोगों में जेल भेज दिया गया किन्तु बालिका को पुलिस अभिरक्षा में रखते हुए उम्र का परीक्षण कराए जाने का निर्देश दिया गया। 16 नवंबर को बालिका का अदालत में कलमबंद बयान हुआ, जहां उसने अपने मां-बा पके घर जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने उसे महिला व बाल कल्याण विभाग के सुपुर्द भेजने का आदेश दिया। अगले दिन उसे महिला व बाल कल्याण विभाग की सिपुर्दगी में दिया जाता, इससे पूर्व रात्रि में ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिणाम स्वरूप महिला पुलिस कर्मियों की अभिरक्षा में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। 16/17 नवम्बर की रात्रि उसने एक लड़की को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ व सकुशल हैं तथा अस्पताल में ही पुलिस अभिरक्षा में भर्ती हैं। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, अदालत के आदेशानुसार उसे जल्द ही सम्बंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *