Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को थाना खोडारे पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी

सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को थाना खोडारे पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी

मोतीगंज गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा आरके नैय्यर के निर्देशन में पूरे जिले में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को थाना खोडारे पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर पैदल गस्त कर क्षेत्रीय लोगों उनका हालचाल पूछा गया तथा लोगों को सुरक्षा के बारे में बताया गया उन्होंने बाजार वासियों को बताया कि आप लोग निडर होकर अपना काम करें और किसी से डरने की जरूरत नहीं है अगर किसी भी प्रकार के अराजकता किस्म के लोग आप लोगों को परेशान करते हैं तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस हमेशा आपके साथ हैं क्षेत्र की सुरक्षा के लिए ही अभियान चलाया जा रहा है और किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है पुलिस मित्र है और हमेशा आपके साथ है उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया रात हो या दिन 24 घंटा जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है केवल जनता का सहयोग चाहिए आप लोग सहयोग कीजिए तो पुलिस अपराधियों के लिए सिर्फ जेल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *