Home > पूर्वी उ०प्र० > गुरुवार को निस्तारित हो जाएगा बार वियर दुकान विवाद-डीएम

गुरुवार को निस्तारित हो जाएगा बार वियर दुकान विवाद-डीएम

बिल्थरारोड (बलिया)। यहां नगर में बार वियर की दुकान के विवाद के निस्तारण में बुधवार को डीएम सुरेन्द्र विक्रम द्वारा मौके का निरीक्षण कर हल किया जाना था। लेकिन मौके पर उनके न पहुंचने से एक पक्ष में काफी निराशा देखी गयी। वैसे डीएम विक्रम ने आगामी 14 सितम्बर की 12 बजे तक इस प्रकरण के निस्तारण किये जाने की जानकारी दी है। क्षेत्रीय सांसद रविन्दर कुशवाहा की पहल पर स्थानीय नगर के पूर्वांचल बैंक के निकट खुली बार वियर की नयी दुकान का विवाद डीएम सुरेन्द्र विक्रम के द्वारा निरीक्षण कर बुधवार को हल किया जाना था। इस मौके पर सांसद को भी रहना था किन्तु अचानक किसी बैठक में भाग लेने वे दो दिन पूर्व दिल्ली चले गए। डीएम यहां नगर में आये जरूर लेकिन समयाभाव के कारण वे मौके पर नही जा सके। हालांकि डीएम विक्रम ने बताया कि विवाद से सम्बंधित कागजात एक पक्ष ने आज दे रखा है और दूसरे पक्ष को 14 सितम्बर को 11 बजे तक मय साक्ष्य सबूतों के साथ बुलाया गया है। तत्पश्चात मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा। अब देखना है जांच का परिणाम का ऊंट किस करवट बैठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *