Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > आईजी ने शिविर कार्यालय गोंडा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ किया वृ़क्षारोपण

आईजी ने शिविर कार्यालय गोंडा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ किया वृ़क्षारोपण

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। आईजी देवीपाटन द्वारा दिन की शुरुआत पुलिसकर्मियों के संग योगाभ्यास कर की गयी। योगगुरु सुंधाशु द्विवेदी द्वारा योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जीव पर्यावरण के अनुसार अपने आप को बदल देते हैं लेकिन पृथ्वी पर मानव द्वारा पर्यावरण को अपने अनुसार बदल कर अपूर्ण क्षति की गयी। मनुष्य द्वारा वनों की कटाई,वन्यजीवों के आवासों पर अतिक्रमण, गहन कृषि और अन्य प्राकृतिक साधनों का दोहन कर आज हवा, पानी और भोजन सबको दूषित कर दिया गया और आज अपने साथ-साथ अन्य सभी जीवों के लिए संकट पैदा कर दिया। आईजी द्वारा शिविर कार्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मियों को विश्व पर्यावरण दिवस (पीपल्स डे) के मौके पर एक-एक वृक्ष भेंट कर अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रत्येक कर्मी द्वारा कम से कम 5 पेड़ लगाने तथा उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गयी।

योगगुरु सुधांशु द्विवेदी ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के पीछे की अवधारणा पर्यावरण के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना और लोगों को यह याद दिलाना है। कि प्रकृति को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। यह दिन दुनिया भर में पर्यावरण ने मानव जाति को दी गई हर चीज का सम्मान करने और स्वीकार करने और इसकी रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेने के लिए मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर गुरु नानक चौराहे पर एक सेवा क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आईजी डॉ राकेश सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही साथ एक सेवा क्लब द्वारा आम जनमानस को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर औषधि पौधे वितरित किए गए।एक सेवा क्लब की मुख्य संस्थापक साक्षी अरोरा ने कहा धरती का आवरण बचाएं, आओ पर्यावरण बचाएं। हरे-भरे पौधों को लगाकर, पृथ्वी को दुल्हन सा सजाएं।जहां हर प्राणी चैन से रह पाए।सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं। एक सेवा क्लब की संगीता कलानी,नीता लालवानी, गुंजन अरोरा, दीपाली टण्डन, रेखा कालरा, शीला, अजयता अरोरा आदि उपस्थित रहीं।

वहीँ आयुष विभाग द्वारा भी विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ शिव प्रताप वर्मा, योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी,डॉ नीतू शुक्ला, अखिलेश, ओम प्रकाश पांडे,रुद्र नारायण पांडे,अमरीश द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आम जनमानस को आयुष काढ़ा एवं आयुष किट भी वितरित किया गया। उससे होने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला गया।

इस मौके पर गिरीश चन्द्र, अशोक कुशवाहा, विजय प्रताप सिंह, अमित कनौजिया ,सच्चिदा नन्द मिश्रा, दयानाथ शुक्ला, अवधेश,अखण्ड,नित्या,पंकज,राजकुमार,रवि,खालिद ,आशीष,निधि,दीपशिखा,बेनजीर, नीतू व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *