Home > अवध क्षेत्र > युवा बढ़ेगा तभी प्रदेश का गौरव बढ़ेगा-धनजंय शुक्ला

युवा बढ़ेगा तभी प्रदेश का गौरव बढ़ेगा-धनजंय शुक्ला

लखनऊ/ रायबरेली | भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी धनजंय शुक्ला ने कमल कप प्रतियोगिता का शुभारंभ बबूरिहा ग्राउंड बल्ला महराजगंज, रायबरेली में किया। कमल कप प्रतियोगिता रायबरेली में धनजंय शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा जब कोई युवा क्रिकेट या किसी अन्य खेल हो या कोई भी प्रतियोगिता  का हिस्सा बनने की कवायद में लगा होता है तो उसे किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है | उस समय वह सही निर्णय नही ले पाते है ऐसी समस्याओं को देखते हुए भाजयुमो ने कमल कप प्रतियोगिता करा रही है इसके माध्यम से उनके हुनर एवं उनकी काबिलियत को एक विशेष बल देने का कार्य भाजपा ही कर रही है। उन्होंने कहा, “यह एक बड़ा मुश्किल दौर होता है. मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूं. जब कोई युवा क्रिकेटर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने के बारे में सोचता है तो उसके सामने अनिश्चितताएं मुंह खोले खड़ी रहती हैं | इन्ही चुनौतियों से लड़ने एवं युवाओं में छिपे हुनर को बाहर लाने के प्रयास से भाजपा युवा मोर्चा कमल कप प्रतियोगिता करा रही है जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। प्रतियोगिता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम देव पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, हिमांशु सिंह, अभिषेक मिश्र समेत जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *