Home > अवध क्षेत्र > उन्नाव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कुल पांच नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए

उन्नाव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कुल पांच नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए

उन्नाव। आगामी होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध स्वच्छ खाद एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं अऔषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय उन्नाव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 18 मार्च 2024 को कुल पांच नमूने नियमानुसार संग्रहित किए गए। शेखपुरनरी उन्नाव में टीम के द्वारा निर्माण इकाई यूनिट फूडस का निरीक्षण किया गया तथा मिलावट के संदेह होने पर टीम द्वारा कचरी का नमूना संग्रहित किया गया लगभग 50 किलोग्राम कचरी खराब पाए जाने पर नष्ट कराया गया। शेखपुरनरी उन्नाव में टीम द्वारा अंजू ढाबा का निरीक्षण किया गया तथा मिलावट के संदेह होने पर टीम द्वारा पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। कचौड़ी गली उन्नाव में टीम द्वारा न्यू गंज मुरादाबाद स्वीट एंड नमकीन का निरीक्षण किया गया तथा मिलावट के संदेह होने पर टीम द्वारा दूध बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। कचौड़ी गली उन्नाव में टीम द्वारा मां अन्नपूर्णा प्रथा बताशा भंडार का निरीक्षण किया गया तथा मिलावट का संदेह होने पर टीम द्वारा मक्का चिप्स का नमूना संग्रहित किया गया। कचौड़ी गली उन्नाव में टीम द्वारा बाबा बराती लाल स्वीट हाउस का निरीक्षण किया गया मिलावट के संदेह होने पर टीम द्वारा छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूनो को सूत्रों के मुताबिक विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *