Home > अवध क्षेत्र > सेक्युलर मार्चा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा का हुआ भव्य स्वागत

सेक्युलर मार्चा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा का हुआ भव्य स्वागत

हरिओम
कानपुर नगर | सेक्युलर मोर्चा उ0प्र0 की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा का कानपुर नगर आगमन पर गंगा पुल पर समावादी सेक्युलर मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शुक्ला तथा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मालाओ से लाद कर तथा जयकारे लगातार भव्य स्वागत किया गया। शम्मी वोहरा के प्रथम शहर आगमन पर कोषाध्यक्षा महिला सभा की हेमलता शुक्ला समय से पूर्व अपने समर्थको के साथ भारी संख्या में गंगा पुलिस पर पहुंच गयी थी। सैकडो वाहनो का काफिला शम्मी वोहरा के स्वागत कि लिए तैयार था। स्वागत के दौरान शम्मी वोहरा ने कहा कि हम सभी एक नये संगठन के सेनानी जरूर है लेकिन नये नही है। हमें प्रदेश की राजनीति अच्छी तरह से आती है और हम सभी मिलकर शिवपाल यादव के साथ मेहनत करेगे और अपनी सेक्युलर मोर्चा को प्रदेश की राजनीति के उच्च शिखर तक ले जायेगे। उन्होने कहा कि हेमलता जैसी प्रतिभावान तथा वरिष्ठ नेत्री हमारे साथ है और ऐसे कई बडे चेहरे आज शिवपाल यादव के साथ है हमारी पार्टी जल्द ही अपने सभी पदाधिकारियों का चयन कर लेगी और आगामी चुनाव में अन्य राजनैतिक पार्टियों को आमने-सामने की टक्कर देगी। इस अवसर पर मोर्चा के युवा नेता धीरज पण्डित, नवनीत साहू, रजन मिश्रा, हर्ष सैनी, रवि मुखिया, प्रियांशू द्विवेदी आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *