Home > अवध क्षेत्र > ग्लोबल बिलियंस अवार्ड से पार्षद को किया गया सम्मानित

ग्लोबल बिलियंस अवार्ड से पार्षद को किया गया सम्मानित

हरिओम 
कानपुर नगर | एंटी करप्शन फाउंडेशन के तत्वाधान में शिवकटरा, लाल बंगला में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें युग देहदान समिति अभियान के मनोज सेंगर, भूपेन्द्र तिवारी, योग गुरू ज्योति बाबा, संस्था के दिलीप मिश्रा, मदल लाल भाटिया ने मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद करन महाना ने कहा कि पार्षद मनोज ने मानवता की जो मिसाल कायम की है उससे जनमानस को सीख लेनी चाहिये। कहा आज लोग अपने संस्कार भूलते जा रहे है।, मनाज सेंगर ने कहा ईमानदारी से काम करने से मन को शांति मिलती है। योग गुरू ज्योति बाबा ने कहा कि बढते नशाखोरी के कारण युवाओं में संवेदनायें समापत होती जा रही है और वह अपने अभिभाावकों का भी निरादर करने लगे है। संस्था के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिन ने कहा कि मनोज इंसान के साथ साथ पशु-पंक्षियों से भी बहुत लगाव रखते है। घर की छत पर लव वर्ड नाम से सैकडो पंक्षियों की सेवा करने वाला इंसान सच में असली सम्मान का हकदार है। ग्रीन हाउस एकेडमी के प्रबंधक राजेश द्विवेदी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है, जिस इंसान में इन्सानियत नही उसका जीवन बेकार है। न्यि वक्ताओं में बिटटू महाना, सपा नेता मोहम्मद हसन रूमी, शमीम आजाद, मदन लाल भाटिया, शरदत मिश्रा आदि ने कहा कि इंसानियत ही हम सब इंसानो को एक दूसरे से जोडे रखती है। प्रेम ही मानव का जन्म धर्म है। कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद मनोज यादव, राजेश्ज्ञ अवस्थी, शरद मिश्रा, सुशील गुप्ता, चन्द्रेश सिंह, राम सुख यादव, जितेन्द्र कुमार वर्मा, कमल यादव को तिरंगा रूपटटा पहना कर स्वागत किया गया तथा पार्षद मनोज को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं संस्था के दिलीप कुमार मिश्रा ने संरखक के रूप में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के पुत्र करन महाना, वरिष्ठ पत्रकार भूपेन्द्र तिवारी, मनोज सेंगर को शील्ड देकर सम्मानित किया। रीना द्विवेदी ने पार्षद विजय लक्ष्मी यादव को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *